चोटिल शाकिब अल हसन पाकिस्तान के खिलाफ पहला टेस्ट नहीं खेलेंगे


पाकिस्तान के ख़िलाफ़ चटगांव में शुरू होने वाले पहले टेस्ट से बंगलादेश की टीम से शाकिब अल हसन बाहर हो गए हैं। शाकिब टी20 विश्व कप के दौरान लगी हैमस्ट्रिंग की चोट से उबर नहीं पाए ।

प्रमुख चयनकर्ता मिन्हाजुल आबेदिन ने कहा कि शाकिब को ठीक होने में समय लग सकता है, इसका मतलब है कि वह पाकिस्तान के ख़िलाफ़ पूरी टेस्ट सीरीज़ से बाहर रह सकते हैं। आबेदिन ने कहा, शाकिब की हैमस्ट्रिंग की चोट पूरी तरह से सही नहीं हुई है। शाकिब को अभी रिहैब की आवश्यकता है। हमारे फि़जिय़ो लगातार उनकी देखरेख कर रहे हैं। वह पहले टेस्ट के लिए उपलब्ध नहीं होंगे। हम इस बारे में भी आश्वस्त नहीं है कि वह दूसरा टेस्ट खेल पाएंगे। फि़जिय़ो ही हमें इसकी जानकारी देंगे। हमने जब से 16 सदस्यीय टीम चुनी है तब से हमने बिना उनकी स्थिति जाने शाकिब की जगह किसी को नहीं चुना है।

शाकिब टी20 विश्व कप में बंगलादेश के आखऱिी दो मैच भी नहीं खेले थे। इसके अलावा वह पाकिस्तान के खिलाफ़ तीन टी20 मैचों की सीरीज़ में भी टीम का हिस्सा नहीं थे। एक साल के प्रतिबंध से वापसी के बाद शाकिब ने विश्व टेस्ट चैंपियनशिप का केवल एक टेस्ट फऱवरी में वेस्टइंडीज़ के खिलाफ़ खेला है, उस मैच में भी वह बीच में चोटिल हो गए थे। जुलाई में जि़म्बाब्वे के ख़िलाफ़ शाकिब पिछली बार हरारे टेस्ट में उतरे थे।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ