आज के बदलते समय में हम लोग खराब खानपान को अपनाते जा रहें है। जिसके कारण इसका बुरा असर हमारी सेहत पर पड़ता है। अच्छी हेल्थ के लिए बेहतर डाइट और रेगुलर एक्सरसाइज करना जरूरी है। एक्सरसाइज न सिर्फ बॉडी को हेल्दी रखती है बल्कि मेंटल हेल्थ का भी ध्यान रखती है।
एक नई रिसर्च में यह बात सामने आई है कि एक्सरसाइज तनाव को कम करती है और दिमाग को हेल्दी रखती है।अमेरिका के केसर पर्मानेंटे रिसर्च के शोधकर्ताओं नें अध्ययन में पाया है कि जिन लोगों ने कोविड-19 महामारी के दौरान ज्यादा एक्सरसाइज की, उनलोगों में एंग्जाइटी और डिप्रेशन की समस्या बहुत कम हुई। जबकि जिन लोगों ने एक्सरसाइज पर कम ध्यान दिया, उनमें डिप्रेशन, एंग्जाइटी की समस्या बहुत अधिक देखी गई।
मूड को प्रभावित करती है:
सुबह की कसरत के बाद आप खुशी और अधिक आशावादी महसूस करते हैं। एक्सरसाइज करने से आपके अंदर एक अच्छा रसायन रिलीज होता है जो आपकी मनोदशा को बढ़ावा देता है और तनाव को कम करता है। एक्सरसाइज करने के बाद आपको खुशी महसूस होती है।
नींद में सुधार करती है:
एक्सरसाइज करने से नींद की आदतों में सुधार होता है। एक अध्ययन में पाया गया कि जो लोग सुबह 7 बजे व्यायाम करते हैं, वे दोपहर या शाम को व्यायाम करने वालों की तुलना में अधिक गहरी नींद लेते हैं।
0 टिप्पणियाँ