लाइफस्टाइल में बदलाव के कारण अधिकतर लोग डायबिटीज के शिकार हो रहे हैं। इसके अलावा अधिक वजन, हाई कोलेस्ट्रॉल या फिर जेनेटिक कारण से भी ब्लड शुगर की समस्या हो रही है।
इंडियन मेडिकल एसोसिएशन (आइएमए) के अनुसार पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं में डायबिटीज का खतरा ज्यादा होता है। वहीं आंकड़ों के मुताबिक 2021 में डायबिटीज से दुनियाभर में करीब 67 लाख लोगों की मौत हो चुकी है, जिसमें वयस्क की संख्या अधिक है।
इस तरह करें उपाए
अदरक को छोटे-छोट आकार में काटकर कच्चा ही खा सकते हैं।
कोई भी रेसिपी बनाते समय थोड़ी मात्रा में अदरक डाल सकते हैं।
अदरक की चाय भी ब्लड शुगर कंट्रोल करने में मदद करेगी।
इसके लिए एक कप पानी उबाल लें और अदरक के कुछ टुकड़े डालें। इसे कुछ देर उबलने दें। इसे सुबह सबसे पहले पिएं।
अदरक का पानी भी फायदेमंद साबित हो सकता है।
इसके लिए अदरक के कुछ टुकड़े काट कर थोड़े से पानी में डालकर रात भर के लिए छोड़ दें। सुबह इस अदरक के पानी को पिएं।
0 टिप्पणियाँ