भारत में कोविड-19 टीकाकरण का कुल कवरेज 111.40 करोड़ के पार


24 घंटों के दौरान टीके की 58,42,530 खुराकें लगाने के साथ आज सात बजे सुबह तक की अस्थायी रिपोर्ट के अनुसार देश का कोविड-19 टीकाकरण कवरेज 111.40 करोड़ (1,11,40,48,134) के पार पहुंच गया। 

इसे 1,14,01,023 सत्रों के जरिये पूरा किया गया। पिछले 24 घंटों में 12,403 मरीजों के स्वस्थ होने से स्वस्थ होने वाले मरीजों की कुल संख्या में बढ़ोतरी दर्ज की गई है (महामारी के शुरू होने से लेकर अब तक), जो इस समय 3,38,26,483 है।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ