पूर्व भारतीय क्रिकेटर ने चुनी पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की प्लेइंग XI, ईशान, अश्विन, हार्दिक व भुवी को किया आउट


टी20 वर्ल्ड कप 2021 में टीम इंडिया को अपना पहला ही लीग मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ खेलना है। इस मैच पर पूरी दुनिया की नजर है और जाहिर है भारत इस मैच की जीतकर आइसीसी के इवेंट की शुरुआत शानदार तरीके से जरूर करना चाहेगा। पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया को अपनी प्लेइंग इलेवन का चयन भी बेहद सावधानी के साथ करना होगा क्योंकि एक जरा सी भी चूक भारी पड़ सकती है। इस अहम मुकाबले के लिए टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन कैसी होनी चाहिए इसके बारे में पूर्व भारतीय तेज गेंदबाज अजीत अगरकर ने बताया। 

पाकिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया की अजीत अगरकर की चुनी प्लेइंग इलेवन

रोहित शर्मा, केएल राहुल, विराट कोहली, सूर्यकुमार यादव, रिषभ पंत, रविंद्र जडेजा, शार्दुल ठाकुर, वरुण चक्रवर्ती, राहुल चाहर, जसप्रीत बुमराह, मो. शमी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ