कभी ऑफिस में लंबे वक्त तक बैठकर काम करने के चलते, तो कभी घर के काम करते वक्त या गलत पोजीशन में सोने की वजह से बैक पेन की प्रॉब्लम हो जाती है। बहुत से लोग पीठ के निचले हिस्से में दर्द की तकलीफ से परेशान रहते हैं, जिससे उनका झुकना और देर तक बैठना मुश्किल हो जाता है।
यह एक्सरसाइज बॉडी को अच्छी तरह वॉर्म करती है, जिससे बैक की फ्लेक्सिबिलिटी बढ़ने के साथ-साथ गर्दन भी अच्छी तरह स्ट्रेच हो जाती है। यह एब्डॉमिनल ऑर्गन्स को भी एक्टिव करती है। इसे करने के लिए किसी मैट पर हाथों और घुटनों के बल आ जाएं। अब अपने सिर और हिप्स को ऊपर ले जाते हुए बैक को अंदर की तरफ लाएं, कुछ सेकेंड रूकें और फिर बैक को ऊपर ले जाते हुए सिर औऱ हिप्स को नीचे लाएं। इस दौरान नॉर्मली सांस लेते रहें। दोनों पोज़ में ट्रांजिशन के दौरान जल्दबाजी न करें।
0 टिप्पणियाँ