एक्ट्रेस शिल्पा शेट्टी अपनी फिटनेस और डांस को लेकर सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में रहती हैं। अभिनेत्री अक्सर जिम में वर्कआउट और योग करते वक्त की वीडियो शेयर कर फैंस को मोटिवेट करती रहती हैं। इसी बीच शनिवार को वो अपने दोनों बच्चों और अपनी मां के साथ अलीबाग वीकेंड एंजॉय करने पहुंची हैं।
शि्ल्पा की इन तस्वीरों को सोशल मीडिया पर पैपराज फोटोग्राफर विरल भयानी ने शेयर किया है। तस्वीरों में वो बेटी समीशा को गोद में लेकर चल रही हैं।
वहीं बात अगर उनके वर्कफ्रंट की करें तो वो शब्बीर खान के निर्देशन में बनी फिल्म ‘निकम्मा’ में नजर आने वाली हैं। इस फिल्म में अभिनेत्री भाग्यश्री के बेटे अभिमन्यु दस्सानी और शर्ली सेतिया मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। उन्हें आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म ‘हांगामा 2’ में देखा गया था। इस फिल्म में शिल्पा शेट्टी, परेश रावल, मीजान जाफरी ने अहम किरदार निभाएं हैं। उन्होंने आखिरी बार प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी कॉमेडी ड्रामा फिल्म हंगामा 2 में नजर आईं थीं। इस फिल्म में परेश रावल, मीजान जाफरी और प्रणिता सुभाष ने अहम किरदार निभाएं हैं।
0 टिप्पणियाँ