ताइवान के मुद्दे पर अमेरिका को आंख दिखा रहा उत्‍तर कोरिया, चीन ने कही ये बात


ताइवान के मुद्दे पर उत्‍तर कोरिया, चीन के समर्थन में खुल कर बोल रहा है। उत्‍तर कोरिया की तरफ से अमेरिका को इस मुद्दे पर आड़े हाथों लेते हुए कहा गया है कि बाइडन प्रशासन इस विषय पर बिना सोचे समझे ही ताइवान का साथ दे रहा है। 

उत्‍तर कोरिया ने चीन के साथ अमेरिका के बढ़ते विवाद और तनाव को इसकी एक बड़ी वजह भी बताया है। उत्‍तर कोरिया इस मुद्दे पर यहीं पर नहीं रुका। उसने आगे कहा है कि अमेरिका नौसेना की ताइवान और उसके आसपास के इलाके में उपस्थिति उत्‍तर कोरिया के लिए भी खतरा है।

बता दें कि चीन के साथ-साथ उत्‍तर कोरिया का भी अमेरिका के साथ छत्‍तीस का आंकड़ा है। अमेरिका के पूर्व राष्‍ट्रपति डोनाल्‍ड ट्रंप ने उत्‍तर कोरिया से संबंध सुधारने की कोशिश के तहत तीन से अधिक बार किम जोंग उन से मुलाकात की थी। हालांकि इन बैठकों और मुलाकातों का कोई फायदा नहीं हुआ।  





एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ