छोटे पर्दे की संस्कारी बहू टीना दत्ता असल जिंदगी में बेहद बोल्ड हैं। इसकी झलक टीना दत्ता खुद सोशल मीडिया के जरिए दिखाती रहती हैं। धारावाहिक 'उतरन' में हमेशा साड़ी या सूट में नजर आने वाली 'इच्छा' असल जिंदगी में बहुत कम ही ऐसे लिबास में नजर आती हैं। 

इस बार तो टीना दत्ता ने बोल्डनेस की सारी हदें ही पार कर दी हैं। अब तक तो टीना को केवल टॉपलेस होते देखा गया था। लेकिन इस बार उन्होंने केवल चादरमें लिपटकर बोल्ड फोटोशूट करवाया है। बता दें कि टीना दत्ता छोटे पर्दे की संस्कारी बहू के नाम से भी जानी जाती हैं। टीना ने कलर्स टेलीविजन के मशहूर शो 'उतरन' में 'इच्छा' का किरदार निभाया था। अपने इस रोल से ​टीना ने दर्शकों के दिलों पर अपनी एक अलग पहचान बनाई है। वहीं उनकी एक्टिंग को दर्शकों ने काफी सराहा भी। इस धारावाहिक में टीना के साथ रश्मि देसाई और नंदीश संधू भी नजर आए थे। छोटे पर्दे पर एक संस्कारी बहू की छवि बनाने वाली टीना असल जिंदगी में काफी बोल्ड हैं।