प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कमल पुष्प के जरिए पुराने कार्यकर्ताओं का किया सम्मान


प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लोगों के आशीर्वाद से कई राज्यों और केंद्र में सेवा करने का अवसर मिलने की बात कहते हुए इसका श्रेय जनसंघ और भारतीय जनता पार्टी के कार्यकतार्ओं की कई पीढिय़ों की निस्वार्थ सेवा और और बलिदान को दिया है। 

जनसंघ के दौर से लेकर भाजपा के दौर तक तक संगठन के विस्तार, आपातकाल के खिलाफ संघर्ष, मंदिर आंदोलन के जरिए सांस्कृतिक गौरव की रक्षा जैसे अभियानों में कार्यकतार्ओं को रीढ़ की हड्डी बताते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उनको कमल पुष्प के जरिए याद किया और लोगों को इनकी निस्वार्थ सेवा के बारे में भी बताया। पीएम मोदी ने लोगों से भी इस अभियान में बढ-चढ़कर भाग लेने की अपील की है।

पीएम नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कई ट्वीट कर देशवासियों को इस अभियान की जानकारी देते हुए लिखा, लोगों के आशीर्वाद से, भाजपा को कई राज्यों और केंद्र में सेवा करने का अवसर मिला है। लोगों के इस भरोसे के पीछे एक प्रमुख कारण कार्यकतार्ओं की पीढिय़ों द्वारा निभाई गई महत्वपूर्ण भूमिका है, जिन्होंने पार्टी और राष्ट्र निर्माण के लिए अपना जीवन समर्पित कर दिया है।

कमल पुष्प के बारे में बताते हुए पीएम मोदी ने ट्वीट कर कहा ,नमो ऐप में कमल पुष्प के नाम से जाना जाने वाला एक बहुत ही दिलचस्प सेक्शन है जो आपको जनसंघ के दिनों से लेकर वर्तमान तक पार्टी के प्रेरक कार्यकतार्ओं के बारे में जानकारी साझा करने और जानने का अवसर देता है। इन्होंने हमारी विचारधारा को लोकप्रिय बनाने के लिए कड़ी मेहनत की। इस सेक्शन में योगदान दें और समृद्ध करें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ