पति पत्नी ने मिलकर चबा लिया सिपाही का कान, पुलिस ने रोका था लड़ाई करने से


दिल दहला देना वाला मामला सामने आया है। जो लखनऊ में आपस में पति-पत्नी लड़ाई रहे रहे थे। उस लड़ाई को रोकने के लिए एक सिपाही उन लोगों को बचने के लिए गया था।  तो होना क्या था। पति-पत्नी ने मिलकर सिपाही कान अपने दांतों से चबा लिया। 

जब उन लोगों का मन ​न​हीं भरा तो उस सिपाही को जमीन पर गिराकर उसकी खूब पिटाई की। सिपाही एक होमगार्ड के साथ दो गुटों के बीच मारपीट की सूचना पर मौके पर पहुंचा था। दोनों तरफ से 10 लोग जुटे थे। इस बीच एक पक्ष से पति-पत्नी ने सिपाही पर हमला बोल दिया। पीड़ित सिपाही की तहरीर पर दंपति सहित 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर लिया गया है।

होमगार्ड फोन लगाता रहा नहीं पहुंची थाने की फोर्स

सिपाही को लहूलुहान देख होमगार्ड ने ठाकुरगंज थाने और अधिकारियों को मदद के लिए फोन किया। लेकिन, थाने से फोर्स नहीं पहुंची। किसी तरह भीड़ के चुंगल से छूटने के बाद दोनों थाने पहुंचे, तब उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया। ठाकुरगंज इंस्पेक्टर हरिशंकर सिंह का कहना है कि 12 आरोपियों के खिलाफ हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर सभी की तलाश की जा रही है।

सिपाही के गाली देने पर आक्रोशित हुए दोनों पक्ष

मारपीट के दौरान मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि सिपाही और होमगार्ड पहुंचे तो दोनों पक्षों को गालियां देने लगे। इस पर दोनों पक्ष रुक गए। पुलिसवालों को गाली देने से मना करने लगे। इस पर सिपाही और गुस्सा हो गया। आरोप है कि सिपाही महिला से अभद्रता करने लगा। उसकी हरकत से दोनों पक्ष आक्रोशित हो गए और उसके ऊपर हमला कर दिया।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ