अपनी आंखों को ज़हरीली हवा से बचाने के लिए ये करें उपाए


आप लोगों को पता ही होगा की देश के कई शहरों में प्रदूषण का स्तर अब भी ख़तरनाक स्तर पर बना हुआ है। जिसकी वजह से ज़ुकाम, गले में ख़राश, खांसी और सांस से जुड़ी बीमारियों में भी वृद्धि हुई है। 

ज़हरीली हवा सिर्फ फेफड़ों को ही नहीं बल्कि दिल, किडनी, दिमाग़ के साथ आंखों को भी प्रभावित करती है। कोविड-19 और प्रदूषण से बचने के लिए लोग मास्क ज़रूर पहन रहे हैं, जिससे आपके फेफड़े और अन्य अंगों को नुकसान कम पहुंचेगा, लेकिन आंखों को बचाने के लिए क्या करना है ये कोई नहीं जानता।

प्रदूषण से आंखों को कैसे बचाएं

डॉ. ऋषि भारद्वाज ने बताया कि दूषित हवा से आंखों को सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी है कि लोग बाहर निकलते समय धूप का चश्मा पहनने, खुद को हाइड्रेट रखें, आंखों को ज़ोर से रगड़ने से बचें, अपनी आंखों को छूने से पहले हाथ धोना न भूलें, लैपटॉप और मोबाइल का उपयोग कम से कम करें और आखों को झपकना न भूलें। हर 20 मिनट बाद 20 सेकेंड के लिए आंखों को आसाम दें। एक नेत्र चिकित्सक द्वारा बताई गयी आई ड्रॉप को ही आंखों में डालें। हालांकि इनका उपयोग सिर्फ ज़रूरत पड़ने पर ही करें।


एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ