मॉयल लिमिटेड में ग्रेजुएट ट्रेनी और मैनेजर पदों के लिए आवेदन किये उम्मीदवारों के लिए महत्वपूर्ण अपडेट। भारत सरकार के सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों में से एक मॉयल लिमिटडे ने ग्रेजुएट ट्रेनी (GT) और मैनेजर के पदों पर भर्ती के लिए निर्धारित चयन प्रक्रिया के अंतर्गत आयोजित की जाने वाली ऑनलाइन परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड आज, 18 नवंबर 2021 को जारी कर दिये हैं।
इन स्टेप में करें एडमिट कार्ड डाउनलोड
उम्मीदवारों को मॉयल जीटी एवं मैनेजर एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने के बाद भर्ती सेक्शन में जाना होगा। यहां पर दिये गये सम्बन्धित भर्ती के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड के लिंक पर क्लिक करना होगा।
फिर नये पेज पर उम्मीदवारों को अपना रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड या जन्म-तारीख भरकर सबमिट करनी होगी। इसके बाद उम्मीदवार अपना एडमिट कार्ड स्क्रीन पर देख पाएंगे। इसका प्रिंट लेने के बाद उम्मीदवारों को इसकी सॉफ्ट कॉपी भी सेव कर लेनी चाहिए।
0 टिप्पणियाँ