आप लोगों को पता ही होगा कि सर्दियों का मौसम शुरू हो चुका है। और इसी सर्दी से बचने के लिए ना जाने कौन कौन से उपाए करते है। इस मौसम में गर्म फूड ही खाना ज्यादा पसंद करते है।
इसमें सबसे पहले नंबर पर मूंगफली आती है. मूंगफली गर्मियों में भी खाई जाती है। लेकिन, जो मजा इसका सर्दियों में खाने में है। वो कभी और नहीं है। सर्दियों में मूंगफली खाने में भी फायदा करती है। वो ऐसे कि इसमें फाइबर, प्रोटीन, कार्बोहाइड्रेट और कैल्शियम जैसे न्यूट्रिएंट्स पाए जाते है। जो कि काफी फायदा करती है। इसलिए, इसे खाना मतलब सर्दियों से खुद को बचाना होता है।
वहीं इस लिस्ट में ड्राई फ्रूट्स का राजा बादाम आता है। बादाम ना सिर्फ मेमोरी को तेज करता है। बल्कि, ठंड से भी बचाता है। बॉडी को गर्माहट देने के अलावा बादाम कॉन्स्टिपेशन की प्रॉब्लम से निजात पाने के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसलिए, सर्दियों में बादाम तो जरूर खाने चाहिए।
0 टिप्पणियाँ