डेविड वार्नर की शर्मनाक हरकत को लैंगर ने बताया सर्वश्रेष्ठ, फिर भड़के पाकिस्तानी दिग्गज


आइसीसी टी20 विश्व कप सेमीफाइनल मैच में पाकिस्तान के खिलाफ आस्ट्रेलिया की टीम ने रोमांचक जीत हासिल की। इस मैच के दौरान अनुभवी ओपनर डेविड वार्नर ने पाकिस्तानी स्पिनर मोहम्मद हफीज की दो टप्पे में पहुंची गेंद पर छक्का लगाया था। आस्ट्रेलिया के कोच जस्टिन लैंगर ने इस सबसे शानदार शाट बताया तो पूर्व पाकिस्तानी गेंदबाज वकार यूनिस भड़क गए।

जस्टिन लैंगर का अपनी भी पुराना इतिहास है। 1990 में टेस्ट मैच के दौरान उन्होंने होबार्ट में बहुत अच्छी पारी खेली थी। इस मैच में हम टेस्ट मैच जीतने के बेहद करीब थे लेकिन जब उनके बल्ले के गेल लगकर गई तो उन्होंने मैदान से बाहर जाने से मना कर दिया और यह अब तक जितनी भी बल्ले से गेंद लगने की आवाज सुनी थी उन सब में सबसे बड़ी थी।"

"इस बात को उन्होंने दो तीन साल के बाद स्वीकार किया था। मेरी उनके साथ एक कार्यक्रम के दौरान इस बारे में बात हुई थी। उन्होंने कहा था, इस चीज को करने का कारण था, मैंने उन्होंने कहा आप मुझे ऐसी बकवास बातें मत बताइए।"  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ