हर साल 25 दिसंबर को दुनियाभर में क्रिसमस मनाया जाता है। हर त्योहार अपने साथ एक उत्साह लेकर आता है, लेकिन साथ ही इस दौरान खान-पान चिंता का सबब भी बनता है। अगर आप भी अक्सर अपने वज़न को लेकर चिंतित रहती हैं, तो इस क्रिसमस पर वेट मैनेजमेंट गोल्स को न भूलें।
तो आइए जानें कि त्योहार के इस मौसम में खाने की किन-किन चीज़ों से दूरी बनाए रखने की ज़रूरत है। पारंपरिक तौर पर इसे अंडों, क्रीम, चीनी और दूध से बनाया जाता है। एगनॉग क्रिसमस पर पिया जाने वाला एक बेहद स्वादिष्ट ड्रिंक है। इसे गर्म और ठंडा, दोनों तरफ से पिया जाता है। इस ड्रिंक को पीने में भले ही बड़ा मज़ा आता है, लेकिन यह आपकी सेहत के लिए अच्छा नहीं होता, क्योंकि ये कैलोरी और चीनी दोनों से भरा होता है।
मीठा किसी भी त्योहार का खास हिस्सा होता है। कुकीज़ से लेकर कैंडीज़ तक, आपको इस समय हर समय यही चीज़ें देखने को मिलेंगी। क्रिसमस के दौरान कैंडी केन्स भी काफी पॉपुलर होती हैं। ये खूबसूरत ज़रूर दिखती हैं, लेकिन ये आपके फिटनेस गोल्स को खराब कर सकती हैं।
0 टिप्पणियाँ