देश में कोरोना की रफ्तार हुई और तेज, 24 घंटे में आए लगभग 17 हजार नए मामले


देश में ओमिक्रोन के बढ़ते मामलों के बीच अब कोरोना संक्रमण की स्पीड भी तेज हो गई है। देशभर में बीते 24 घंटे में कोरोना के 16 हजार से ज्यादा नए मामले सामने आए हैं। कोराना के बढ़ती स्पीड ने सरकार और लोगों की टेंशन बढ़ा दी है। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, कोविड की वजह से इस दौरान 220 लोगों की मौत भी हुई है।

मंत्रालय के मुताबिक, बीते 24 घंटे में कोरोना के 16,764 नए मामले सामने आए हैं। साथ ही 7,585 मरीज ठीक भी हुए हैं। देश में अब एक्टिव मामलों की संख्या बढ़कर 91,361 हो गई है। वहीं, रिकवरी रेट अब 98.36 फीसद हो गया है। देश में कोरोना से अब तक 4 लाख 81 हजार से ज्यादा लोग जान गंवा चुके हैं।

दिल्ली में 1313 नए मरीज

देश की राजधानी दिल्ली में गुरुवार को कोरोना के 1313 नए मरीज मिले हैं। इसके साथ ही राजधानी में पाजिटिविटी रेट 1.73 फीसद हो गया है। गुरुवार को 423 लोग रिकवर भी हुए हैं।

भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 16,764 नए मामले आए, 7,585 रिकवरी हुईं और 220 लोगों की कोरोना से मौत हुई। #COVID19

कुल मामले: 3,48,38,804

सक्रिय मामले: 91,361

कुल रिकवरी: 3,42,66,363

कुल मौतें: 4,81,080

कितना हुआ वैक्सीनेशन

इसी बीच देश में वैक्सीनेशन का काम तेजी से किया जा रहा है। बीते 24 घंटे में वैक्सीन की 66 लाख से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। देशभर में कोरोना वैक्सीन की अब तक 144.60 करोड़ से ज्यादा खुराक दी जा चुकी है। कोविन वेबसाइट के मुताबिक, देश में 60 करोड़ से ज्यादा लोगों का पूर्ण टीकाकरण हो गया है। 84.50 करोड़ वैक्सीन की पहली खुराक जबकि 60 करोड़ से ज्यादा दूसरी खुराक दी जा चुकी है। यूपी में सबसे ज्यादा 20 करोड़ से ज्यादा खुराक दी गई है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ