क्या आप जानते है कि सर्दियों में भी बढ़ जाता है दिल का दौरा, पढ़े क्या है पूरी खबर



ऐसा तो ​बहुत कम देखने को मिलता है कि सर्दियों में दिल का दौरा पड़ जाता है। बताया जा रहा है कि बहुत से विशेषज्ञों का मानना ​​है कि दिल के दौरे में वृद्धि का एक कारण हमारे शरीर विज्ञान है। इसी कारण हमारा जो तापमान है वो ​गिर जाता है। यही कारण है जो ​​हमारे हृदय को प्रभावित करती है। कई अध्ययनों में यह देखा गया है कि सर्दियों में स्ट्रोक, हार्ट फेलियर, हृदय संबंधी समस्याएं और अन्य दिक्कतों का जोखिम बढ़ जाता है।

सर्दियों में, शरीर के सिम्पाथैटिक नरवस सिस्टम की सक्रियता बढ़ जाती है, जो रक्त वाहिकाओं को संकुचित कर देती हैं,जिसे'वासोकोनस्ट्रिक्शन' भी कहा जाता है। जब ऐसा होता है, तो ब्लड प्रेशर का स्तर बढ़ जाता है और दिल शरीर के अलग-अलग हिस्सों में खून को पहुंचाने में अधिक मेहनत करता है।

अपने जोखिम को पहचाने और वक्त पर टेस्ट करवाएं

1. दिल के दौरे के जोखिम को कम करने के लिए ज़रूरी है कि नियमित रूप से जांच कराई जाए।

2. लक्षणों को नज़रअंदाज़ न करें। दिल के दौरे से बचाव के लिए ज़रूरी है कि संकेतों और लक्षणों पर लगातार नज़र रखें और फौरन डॉक्टर से संपर्क करें। सीने पर भारीपन, पसीना आना, कंधे में दर्द, मसूड़ों में दर्द, चक्कर आना या मतली आने जैसे लक्षणों को हल्के में न लें।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ