मोगादिशु ,25 नवंबर। सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में आज तड़के हुए एक विस्फोट में कई लोगों की मौत हो गई और कई के घायल होने की संभावना है। पुलिस और प्रत्यक्षदर्शियों ने यह जानकारी दी। मोगादिशु के केएम4 जंक्शन के पास हुए इस विस्फोट में कई लोगों की जान गई है।
अधिकारी ने कहा, अभी तक, हम जानते हैं कि विस्फोट में छात्रों सहित कई लोग मारे गए हैं। हम आपको और जानकारी बाद में देंगे।
प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि उन्होंने होदन जिले में एक बड़े विस्फोट की आवाज सुनी और कुछ इमारतों को नुकसान पहुंचा है। फिहलाल, अभी तक किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है।
0 टिप्पणियाँ