फ्रांस की अध्यक्षता में पेरिस अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के प्रतिभागियों ने 24 दिसंबर को लीबिया में होने वाले राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय तरीकों को अपनाने का आह्वान किया है।
इस चुनाव को लेकर फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों, जर्मनी के चांसलर एंजेला मर्केल, इटली के प्रधानमंत्री मारियो द्रागी, लीबिया के अंतरिम राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री और संयुक्त राष्ट्र के महासचिव एंटोनियो गुटेरेस ने ऑनलाइन बैठक किया। इस बातचीत में लीबिया में स्वतंत्र, निष्पक्ष, समावेशी और विश्वसनीय राष्ट्रपति और संसदीय चुनाव कराने के लिये जोर दिया गया।
इस बातचीत के अंत में बैठक में शामिल सभी देशों के प्रतिनिधियों ने लीबिया के हित में अपना पूर्ण समर्थन देने की बात कही। उन्होंने लीबिया में विदेशी हस्तक्षेपों को खारिज करते हुए, देश की संप्रभुता, स्वतंत्रता, अखंडता और राष्ट्रीय एकता के प्रति अपना समर्थन दिया।
यहां शामिल प्रतिभागियों ने सभी हितकारकों से देश के वित्तीय संस्थानों और राष्ट्रीय तेल निगम (एनओसी) को सुरक्षा देने का आग्रह किया। उन्होंने तेल निर्यात पर सेना के समूहों द्वारा नियंत्रण करने के प्रयासों पर भी चिंता व्यक्त किये और इसे देश के लिए खतरा बताया। लीबिया में इस साल 24 दिसंबर को आम चुनाव होने वाला है।
0 टिप्पणियाँ