पाकिस्तान के दक्षिणी बंदरगाह शहर कराची में सोमवार को एक सड़क दुर्घटना में तीन लोगों की मौत हो गई और नौ अन्य घायल हो गए। शहर के लांधी इलाके में एक निजी कंपनी का स्टाफ ले जा रही वैन विपरीत दिशा से आ रही मिनी बस से टकरा गई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां दो की हालत गंभीर बताई जा रहीहै। रिपोर्ट में कहा गया है कि घायलों में दोनों वाहनों के यात्री शामिल हैं, जबकि तीनों मृत यात्री वैन में सवार थे।
0 टिप्पणियाँ