संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) ने सिविल सेवा (मुख्य) परीक्षा 2021 के अधिसूचना जारी कर दी है। इसके साथ ही, आयोग ने सिविल सेवा (प्रधान) परीक्षा, 2021 में सम्मिलित होने के लिए विस्तृत आवेदन प्रपत्र – I (डीएएफ) भरने के लिए ऑनलाइन अप्लीकेशन विंडो भी ओपेन कर दी है।
ऐसे में जिन उम्मीदवारों को प्रारंभिक परीक्षा में सफल घोषित किया गया है, वे यूपीएससी अप्लीकेशन पोर्टल, upsconline.nic.in पर एक्टिव किये गये फॉर्म डीएएफ के माध्यम से आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवारों को ध्यान देना चाहिए कि यूपीएससी ने प्रधान परीक्षा के लिए डिटेल्ड अप्लीकेशन फॉर्म भरने की आखिरी तारीख 1 दिसंबर 2021 को निर्धारित की है।
यूपीएससी ने सिविल सेवा मुख्य परीक्षा का आयोजन देश के 24 शहरों में किये जाने की घोषणा की है, इन शहरों में अहमदाबाद, आइजोल, प्रयागराज (इलाहाबाद), बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, कटक, देहरादून, दिल्ली, दिसपुर (गुवाहाटी), हैदराबाद, जयपुर, जम्मू, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई, पटना, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम और विजयवाड़ा शामिल हैं।
0 टिप्पणियाँ