दीपावली पर वास्तु के मुताबिक करवाएं घरों में ये रंग, तो आपके घर में पधारेंगी मां लक्ष्मी


दीपावली पर साफ-सफाई का विशेष महत्व है। दीपावली के दिन लक्ष्मी पूजन का विधान है और मां लक्ष्मी उन्हीं घरों में वास करती हैं जहां स्वच्छता का वास होता है। इसलिए अधिकांश लोग दीपावली के पहले अपने घरों की साफ-सफाई करने साथ घरों में पेंटिग भी करवाते हैं। लेकिन क्या आपको पता है।

जिन रंगों के बीच आप रात-दिन रहते हैं उनका हमारे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य पर सीधा असर पड़ता है। इसलिए हमें अपने कमरों का रंग उनकी प्रकृति और जरूरत के हिसाब से कराना चाहिए।

1 बेडरूम में हमें गुलाबी, नारंगी या लाल रंग के शेड़्स में पेंट करवाना चाहिए। ये रंग रोमांटिक रंगों की श्रेणी में आते हैं,बेड रूम में इन रंगों का इस्तमाल आपके वैवाहिक संबंध को और मधुर बनाते  हैं।

2  बैंगनी रंग उत्साहवर्धक और अवसाद को समाप्त करने वाला माना  जाता है। इस रंग से हमें अपने पूजा या योग और ध्यान-साधना के कमरे में करवाना चाहिए।

3  पीला रंग मस्तिष्क को संतुलित रखता है, इसलिए स्टडी रूम या लाईब्रेरी में पीले रंग का प्रयोग करना चाहिए।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ