आज के समय में अपने बढ़े हुए वजन घटाना किसी चुनौती से कम नहीं है। आमतौर पर जब बात आती है मेटाबॉलिज़्म की और भूख को कंट्रोल करने की। तो ऐसे में लोग पाचन संबंधी परेशानियों से भी जूझते हैं। जिससे वजन बढ़ने लगता है। एक बार वजन बढ़ जाए, तो कंट्रोल करना आसान नहीं होता।
इसके लिए एक सही लाइफस्टाइल अपनाने की जरूरत होती है। जिसमें संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और रोजाना एक्सरसाइज आपकी लाइफस्टाइल का हिस्सा होने चाहिए। लापरवाही बरतने से मोटापा और मधुमेह समेत कई अन्य बीमारियां आपको अपना शिकार बना लेंगी।
नींबू का पानी पीएं
नींबू में विटामिन-सी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसमें एंटी ऑक्सीडेंट और साइट्रिक एसिड के गुण पाए जाते हैं, जो शरीर में मौजूद टॉक्सिन को बाहर करने और मेटाबॉलिज़्म बढ़ाने में सहायक होते हैं। इसमें शहद और दालचीनी मिलाकर सेवन करने से आंत भी सेहतमंद रहता है। इसके लिए एक गिलास पानी में एक चम्मच शहद, आधा चम्मच दालचीनी और नींबू रस निचोड़कर ड्रिंक का सेवन कर सकते हैं।
अजवाइन पानी पिएं
अजवाइन सेहत के लिए दवा समान है। खासकर पेट संबंधी विकारों के लिए अजवाइन वरदान है। इससे पाचन तंत्र मजबूत और मेटाबॉलिज़्म बूस्ट होता है। इसके अलावा, अजवाइन पानी के सेवन से शरीर में मौजूद टॉक्सिन बाहर निकल जाता है। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट अजवाइन पानी का सेवन जरूर करें। इन ड्रिंक्स के सेवन से बढ़ते वजन को आसानी से कंट्रोल किया जा सकता है।
0 टिप्पणियाँ